उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय द्वारा चंद्रेश कुमार छतलानी को विभिन्न प्रकार के विश्वविद्यालयों हेतु बुद्धिमतापूर्ण सूचना प्राप्ति के लिए सिमेंटिक वेब दृष्टिकोण से वेब आधारित सूचना प्रणाली के निर्माण विषय पर कंप्यूटर विज्ञान संकाय में विद्या वाचस्पति की उपाधि प्रदान की गई।
इन्होने अपना शोध कार्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। इस शोध कार्य में सिमेंटिक वेब तकनीक का प्रयोग कर एक ओंटोलोजी का निर्माण किया गया, जिसका विभिन्न सूचनाओं की प्राप्ति हेतु परीक्षण भी किया गया।
You must be logged in to post a comment.
Congratulation for this success