मंत्रोच्चार के साथ संगम के लिए हुआ भूमि पूजन

BY — October 27, 2016

हिन्दू अध्यात्म एवं सेवा संगम-2016

271004उदयपुर। 10 से 13 नवम्बर तक बीएन विश्वीविद्यालय के मैदान में होने वाले हिन्दू अध्यात्म एवं सेवा संगम-2016 के लिए गुरुवार सुबह शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन किया। संगम के प्रमुख पदाधिकारियों ने मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया।

प्रचार संयोजक मनोज जोशी ने बताया कि गुरुवार सुबह बीएन मैदान में भूमि पूजन के दौरान बीएन विश्वनविद्यालय के भी प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति रही। इनमें यशवंत सिंह (मन्नू बापू), तेजसिंह बान्सी, बीएन विष्वविद्यालय के रजिस्ट्रार निरंजननारायण सिंह आदि शामिल थे। संगम के उदयपुर चेप्टर के अध्यक्ष विरेन्द्र डांगी की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में संगम के सचिव हेमेन्द्र श्रीमाली, उपाध्यक्ष सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी एसएल नागदा, सहसचिव एके गर्ग, वंदेमातरम् कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप कुमावत, स्कूल कार्यक्रमों के संयोजक सत्यप्रकाश मूंदड़ा, गोपाल कनेरिया आदि ने पूजन में भाग लिया। इस मौके पर महापौर चंद्रसिंह कोठारी, राष्ट्रीदय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघ चालक जीएस टांक, वरिष्ठू कलाकार डॉ. राधाकृष्णग वषिश्ठ भी अतिथि थे।
उल्लेखनीय है कि हिन्दू अध्यात्म एवं सेवा संगम में छह थीम का समावेष किया गया है। इन छह थीम में वनों का संरक्षण एवं वन्यजीवों का संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, पारिस्थितिकीय संरक्षण, मानवीय और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देना, नारी सम्मान को प्रोत्साहन, देशभक्ति का भाव जगाना शामिल हैं।
वंदेमातरम् कार्यक्रम की भी तैयारियां शुरू : इस भूमि पूजन के साथ ही संगम स्थल व फतहसागर पर होने वाले वंदेमातरम् कार्यक्रम की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। संगम स्थल के लिए डेढ़ सौ से अधिक सामाजिक व स्वयंसेवी संगठनों ने पंजीकरण करा लिया है। संगम से पूर्व 8 नवम्बर को उदयपुर की फतहसागर की पाल पर वंदेमातरम् गायन कार्यक्रम के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को पुख्ता करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसमें 50 हजार छात्र-छात्राएं सम्पूर्ण वंदेमातरम् का गायन करेंगे। नगर निगम भी इस कार्यक्रम में भागीदारी निभाएगा। कार्यक्रम सुबह 8.30 बजे षुरू होगा। इसमें देष के प्रसिद्ध संगीत समूह कल्याणजी-आनंदजी एवं बाबला शाह देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी आने की सहमति प्रदान की है। फतहसागर की पाल के दोनों ओर नीमज माता पहाड़ी और मोती मगरी पर वनवासी बंधु तिरंगा लिए खड़े होंगे। 11.30 बजे सामूहिक वंदे मातरम् गायन होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *