Header Banner

दीपोत्सव पर विविध स्पर्धाएं

BY — October 27, 2016

महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ का आयोजन

271005उदयपुर। श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ की ओर से गुरुवार को रंगारंग दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रकोष्ठ की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलुण्डिया ने बताया कि रंगारंग दीपोत्सव के तहत विभिन्न सामूहिक दीप प्रज्वलित कर रंगोली सजाई गई। इसके बाद भारतीय त्योहार एवं संस्कारों आधारित म्यूजिकल हाउजी खेलाई गई।

271006स्पर्धाओं में विजेता सविता कोठारी, स्नेहलता बागरेचा, पुष्पा पोरवाल, स्नेहलता दोशी, अनिता सिंघी एवं उर्मिला क्वीन रही।
दीपावली क्वीन प्रियंका सिंघवी रही। बेस्ट स्माईल में मेघा दावड़ा एवं बेस्ट डांस में सरोज चित्तौड़ा विजेता रही। बेस्ट ग्रुप डांस में सोनाली जैन, सुनीता लोढ़ा, सुनीता जैन एवं रितु मारू ग्रुप विजेता रहे। बेस्ट सांग में हेमलता कूकड़ा एवं बेस्ट कविता में अंजू हिंगड़ विजयी रहे। दीपावली गेम विजेता में मुक्ता जैन, ममता जैन, उर्मिला नागौरी रहे। संचालन सुशीला मेहता ने किया। धन्यवाद प्रमिला दलाल ने दिया। निर्णायक आशा कोठारी एवं सरोज जैन थे।
मुख्य अतिथि संस्थान के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चोरडिया थे। अध्यक्षता मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने की।
फत्तावत ने बताया कि संस्थान की ओर से शीघ्र्र ही जैन आइडियल टेलेंट शो एवं एम्पावरमेंट ऑफ गर्ल्स तथा एम्पावरमेंट ऑफ कपल्स प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply