Sun, September 13, 2026
Header Banner

रामदेवरा में मुरारी बापू की रामकथा 5 से

BY — November 2, 2016

संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से होगा आयोजन
मुरारी बापू के प्रवचनों के साथ होंगे सांस्कृतिक आयोजन

021103उदयपुर। यूं तो शक्ति व भक्ति की धरा रामदेवरा में होने वाला हर एक कार्यक्रम खास होता है। वहां बीतने वाला हर एक पल रामा पीर के चरणों में वन्दनीय है लेकिन यहां 5 नवम्बर से नौ दिन बड़े ही अदभुत अनुपम होंगे। 5 नवम्बर से 13 नवम्बर तक सन्त कृपा सनातन संस्थान द्वारा मुरारी बापू की राम कथा का आयोजन होगा।

बाबा की नगरी में होने वाली मुरारी बापू की पहली रामकथा में ख्यातनाम कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और इस बीच प्रसिद्ध राष्ट्रीय संत मुरारी बापू के प्रवचन सोने में सुगंध का काम करेंगे। नौ दिन धार्मिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रहेगी और इसके साक्षी बापू के लाखों भक्त बनेंगे। आस्था, संस्कृति, संगीत व मनोरंजन का यह उत्सव मारवाड़ में अपनी अलग ही छाप छोड़ेगा। कार्यक्रम संयोजक मदन पालीवाल ने बताया कि रामदेवरा में बापू की यह कथा आस्था, संस्कृति, संगीत का एक ऐसा स्वाद है जिसे इस उत्सव में आकर ही महसूस किया जा सकता है। वे इस आयोजन को अपने गुरू के प्रति आदरांजलि की संज्ञा देते हैं। उनका कहना है कि बापू की हर कथा के हर शब्द में एक संदेश निहित होता है जो आमजन को सत्मार्ग की की ओर प्रेरित करता है।
रामदेवरा में प्रथर बार : राष्ट्रीय सन्त मुरारी बापू का रामदेवरा में  राम कथा का यह  पहला आयोजन हैं। इसे लेकर मारवाड़ की जनता खासी उत्साहित हैं क्षेत्र के सभी धार्मिक संगठन कार्यक्रम को सफलतम बनाने केे लिए कई दिनों से लगे हुए है। मुरारी बापू की रामकथा 5 नवम्बर की शाम 4 बजे और 6 से 13 नवम्बर तक प्रातः 9.30 बजे से प्रारम्भ होगी कथा का आयोजन रामदेवरा प्रवेश द्वार के निकट जाट धर्मशाला के ग्राउंड में होगा में होगा।
मंच व्यासपीठ की अद्भुत छठा : कथा स्थल पर 50 गुना 60 फ़ीट के मंच पर व्यासपीठ पर बापू बिराजेंगे मंच के पीछे रेगिस्थान की माटी के धोरों में बाबा रामदेव घोड़े पर सवार होंगे। 3 डी तकनीक से बनाये गए इस दृश्य में ऐसा आभास होगा जैसे बाबा स्वयं व्यासपीठ पर विराजित है और हनुमान जी और शिवलिंग की प्रतिमा भी विराजित है।
निशुल्क होगा भोजन प्रसाद : बापू की कथा में आने वाले लाखों भक्तों के लिये प्रतिदिन सन्त कृपा सनातन संस्थान की ओर से निशुल्क आवास, भोजन, प्रसाद व पानी की व्यवस्था की जाएगी।
राष्ट्रीय स्तर पर  होगा प्रसारण : मुरारी बापू की रामदेवरा में आयोजित कथा का 162 देशों में आस्था चैनल के माध्यम से लाइव प्रसारण होगा। बापू के भक्त घर बैठे कथा का आनंद उठा सकेंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मचेगी धूम : मुरारी बापू की रामकथा के दौरान शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे उसमें अभिनेता मकरंद देशपांडे ,पुनीत इस्सर सहित कई अभिनेता आएंगे और अपनी कला का अभिनय करेंगे। इसके साथ ही कवि सम्मेलन मुशायरा और लंगा नृत्य के कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा जिसमें राष्ट्रीय स्तर के कलाकार हिस्सा लेंगे।
सवा लाख स्क्वायर फीट पर पाण्डाल का निर्माण : संत कृपा सनातन संस्था की ओर से रामदेवरा में आयोजित कथा के लिए सवा लाख स्क्वायर फीट का भव्य पाण्डाल का निर्माण किया गया है।
जर्मन तकनीक से बनाये गए पंडाल में सपिंगलर्स लगवाये गए है जिससे श्रोताओं को कथा श्रवण के दौरान गर्मी का आभास नहीं होगा इसके साथ ही 8 सौ सोफे और 10 हजार कुर्सियां भी पाण्डाल में लगवाई जाएगी।
एक हजार ट्यूब लाइट्स और मरकरी लगेगी : कथा स्थल पर भव्य  रोशनी की व्यवस्था की गई है पण्डाल में तथा कथा स्थल पर 1 हजार से ज्यादा लाइट्स और मरकरी लगाई गई है जिससे रामदेवरा रोशनी से जगमगाता रहे
निशुल्क परिवहन सुविधा : रामकथा के  दौरान श्रोताओं की सुविधा के लिए रामदेवरा से 50 किमी परिधि क्षेत्र में निःशुल्क बसों का संचालन संत कृपा सनातन संस्थान की और से किया जायेगा जिससे अधिक से अधिक श्रोता कथा का श्रवण कर सकें
जगमग होगा रामदेवरा : रामकथा के दौरान पूरा रामदेवरा क़स्बा दुल्हन सा सजेगा रंग-बिरंगी रोशनी से कस्बे को सजाया जाएगा। जगह-जगह बापू के स्वागत के लिए स्वागत द्वार लगाए जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply