Header Banner

दिव्यांग जगदीश ने स्विमिंग में जीते 4 मैडल

BY — November 3, 2016

031101उदयपुर। जोधपुर में आयोजित पैरा स्विमिंग सोसायटी ऑफ राजस्थान के द्वारा प्रथम राज्यस्तरीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप 2016 में राजसमंद निवासी और उदयपुर के दिव्यांग जगदीश तेली ने 4 गोल्ड मेडल जीतकर उदयपुर और राजसमंद का नाम रोशन किया है।

उदयपुर जिला खेल अधिकारी ललित सिंह झाला ने बताया कि जगदीश ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल 100 मीटर बैकस्ट्रोक 100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर व्यक्तिगत रिले में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। जगदीश अपनी चारों इवेंट में गोल्ड मेडल जितने के कारण राजस्थान के बेस्ट दिव्यांग तैराक के रूप में नवाजे गए। पिछले साल ही इस प्रतियोगिता में जगदीश ने सिल्वर मेडल जीतकर राजस्थान का नाम रोशन किया था और जगदीश आगे राष्ट्रीय पैरालंपिक तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेगा इस प्रतियोगिता में पेरा स्विमिंग सोसाइटी ऑफ राजस्थान के सचिव लीना शर्मा और अध्यक्ष सूर्यप्रकाश सुहालका मौजूद रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply