गोस्वामी समाज क्रिकेट : नऊवा मण्डल विजयी

BY — November 9, 2016

091103उदयपुर। गोस्वामी समाज उदयपुर की ओर से समाज के क्रिकेट प्रमियो के लिए एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें उदयपुर शहर की गोस्वामी समाज की 6 क्रिकेट टीमों ने भाग लिया।

इन सभी 6 टीमों के आपस में मैच हुए जिनमें से नऊवा मण्डल और उदयपुर खेता टीम फाइनल में पहुंची। दस-दस ओवरों के इस रोमांचक फाइनल मैच में नऊवा मण्डल की टीम ने उदयपुर खेता टीम को एक रन से हराकर इस प्रतियोगिता में जीत हासिल की। नऊवा मण्डल की टीम के शिवपुरी ने ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए 15 रन बनाकर शानदार चार महत्वपूर्ण विकेट लिए भी लिए। क्रिकेट प्रतियोगिता में रवीन्द्रपुरी को मैन ऑफ दी सीरिज के पुरूस्कार से नवाजा गया। समाज के अध्यक्ष भंवरपुरी गोस्वामी, गजेन्द्र पुरी, उदय भारती, गणेश पुरी गोस्वामी एवं समाज के सभी सम्मानित सदस्यों ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरूस्कार स्वरूप ट्रॉफी के साथ साथ समस्त खिलाडियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *