Header Banner

सामूहिक कार्तिक महाप्रसादी 14 को

BY — November 9, 2016

रात्रि जागरण व भजन संध्या 13 को

091102उदयपुर। श्री लक्ष्मीनारायण युवा परिषद पाणून्द स्थित मंदिर प्रांगण में रात्रि जागरण व विशाल भजन संध्या 13 नवम्बर को सायं 7 बजे श्री लक्ष्मीनारायण भगवान मंदिर पाणून्द में एवं सामूहिक महाप्रसादी सोमवार प्रात: 11 बजे होगी।

परिषद के मीडिया प्रभारी भरत कुमार औदिच्य ने बताया कि शाम को कार्यक्रम में भजन, विशाल भक्ति-संगीत संध्या, आरती एवं महाप्रसाद का वितरण होगा। परिषद के मुख्य संयोजक गणेश लाल डूंगावत ने बताया कि 14 नवम्बर को सुबह 11 बजे से सामुहिक कार्तिक स्नान करने 30 तपस्वियों की सामुहिक महाप्रसादी होगी। संस्थापक हीरालाल गोकलावत ने बताया कि एक माह कठिन तपस्या करने वाले तपस्वीयों का श्रीफल, साहित्य, उपरणा एवं अभिनन्दन पत्र द्वारा अभिनन्दन किया। अध्यक्ष बंशीलाल पतावत एवं कोषाध्यक्ष नारायण हिरावत ने संयुक्त रूप से औदिच्य समाजजनों से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर इस महाप्रसादी को भव्य रूप से सफल बनाएं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply