Header Banner

नवीन उर्जा का संचार करता है योग : गुनीत

BY — November 11, 2016

छात्र-छात्राओं को बताये योग के विभिन्न आसन

111101उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के संघटक प्रबंध अध्ययन संस्थान की ओर से शुक्रवार को विभाग के सभागार में छात्र छात्राओं को योग गुरू गुनीत मोंगा द्वारा योग के विभिन्न आसनों को सिखा कर योग की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मन की शांति के लिए योग महत्वपूर्ण है योग के माध्यम से सकारात्मक विचार ग्रहण करते है जिससे शरीर में नवीन उर्जा का संचार होता है। योग के अभ्यास से शारीरिक, मानसिक एवं अध्यात्मिक स्वास्थ्य का लाभ हेाता है जो कि आज की भाग दौर की भरी जीवनशैली में अत्यंत आवश्यक है। मनोकायिक रोग जैसे मधुमय, सर्वाइकल, कब्ज, मनोरोग जैसे गंभीर रोग को योगाभ्यास से दूर हो जाते है।कि आज की भागमभाग की दोड़ में युवा वर्ग जीवन जीने की कला केा भूल गया और अन्य बिमारियों से ग्रस्त होते जा रहा है। इन्टरनेट के दोर में व्यक्ति अपने लिए समय निकाल कर कही भी नेट के माध्यम से योग व प्रणायाम करता है। डॉ. नीरू राठौड़ ने बताया कि शिविर में एमएचआरएम एवं प्रबंध अध्ययन संस्थान के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। धन्यवाद डॉ. हीना खान ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply