Header Banner

योग शिविर : करो योग-रहो निरोग

BY — November 11, 2016

योग चिकित्सा शिविर का समापन

111102उदयपुर। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में शिव साधना पार्क मेन रोड़ ग्राम लोयरा बड़गांव में योग शिविर का आज यज्ञ हवन व रोज योग करने के संकल्प के साथ समापन किया गया।

शिविर संयोजक जगदीश साहू ने बताया कि जिला योग प्रचारिका अनिता पालीवाल के सानिध्य में प्रात: 8 से 9 बजे तक गत पांच दिन से लगातार योग, प्रायाणाम, एक्यूप्रेशर एवं ध्यान द्वारा कराकर ग्रामवासियों को निरोग रहने का गुर सिखाया जा रहा है।
शिविर में जिला योग प्रचारिका अनिता पालीवाल ने बताया कि शिविर में प्रतिदिन मुख्या प्रायाणाम के साथ बेसिक योग ट्रेनिंग, अष्टांग योग एवं क्रिया योग करवा कर असाध्य रोगों से छुटकारा पाने का अभ्यास कराया गया। शिविर में कई असाध्य रोगों जैसे थॉयराइड, मधुमेह, हाई एवं लो बीपी से ग्रसित लोगों को रोगानुसार योग करवा कर आरोग्या बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। शिविर में जड़ी-बूटी एवं औषधीय पौधों की जानकारी देते हुए इनके प्रयोग एवं उपयोग के विषय में भी जानकारी प्रदान की गई। पतंजलि योग समित के योग शिक्षक मोहन सिंह शक्तावत ने कहा कि यह शिविर स्थानीय लोगों के लिए एक अच्छी शुरूआत है। इस शिविर में स्थानिय व्यक्ति को ही योग का पूर्ण प्रशिक्षण दे कर नियमित योग कक्षा चलाने की व्यहवस्था  की गई हैं।
लोयरा में कल से ही नियमित योग कक्षा चलेगी। जिला योग प्रचारिका अनिता पालीवाल ने सभी को रोज योग करने का संकल्पग दिलाकर शिविर का समापन यज्ञ- हवन में पुर्णआहुति दे कर किया।
शिविर संयोजक ने बताया कि यह जिला प्रचारिका का यह लगातार 34 वां नि:शुल्क  योग शिविर हैं। शिविर में कुमकुम, सुरेशजी, जगदीशजी प्रजापत, हीरजी राव एवं प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। शिविर में कुल 55 योग साधकों का पंजिकरण किया गया।
जिला योग प्रचारिका अनिता पालीवाल द्वारा ग्राम लोयरा के राजकीय उ.मा. विधालय में प्रार्थना सभा मॉं सरस्वाती वन्दगना के बाद शिक्षकों एवं बालक-बालिकाओं को भी योग, प्रायाणाम का महत्वा समझातें हूए अभ्या स कराया गया। योग प्रचारिका ने सुझाव दिया कि प्रात:काल प्रार्थना सभा में योग को भी शामिल किया जाये जिससे जीवन के प्रारम्भिक दिनों से ही बच्चोंल को आरोग्य  बनाया जा सके। योगाचार्य ने कहा कि शहर के बीएन कॉलेज ग्राउंड में हिंदू अध्यात्म सेवा संगम द्वारा आयोजित मेले में पतंजलि योगपीठ की स्टॉल सं. 200 पर भी योग, प्रायाणाम एवं आयुर्वेद का व्याजपक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply