Header Banner

उदयपुर बार चुनाव 18 को, अधिसूचना जारी

BY — November 19, 2016

advocateउदयपुर। बार एसोसिएशन उदयपुर के महासचिव रामलाल जाट ने बार एसोसिएशन उदयपुर की कार्यकारिणी वर्ष 2017 के होने वाले चुनाव हेतु अधिसूचना जारी की।

चुनाव कार्यक्रम अनुसार 18 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से अपराहन 2 बजे तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, वित्त सचिव, पुस्तकालय सचिव के विभिन्न पदों पर मतदान किया जाएगा।  चुनाव कार्यक्रम सम्पन्न करने हेतु एडवोकेट सुरेश चन्द्र द्विवेदी एवं राजेश कुमार उपाध्याय को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। मतदान के दिन सभी अधिवक्ताओं को अपना परिचय-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। परिचय पत्र के अभाव में मतदान से वंचित कर दिया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply