Header Banner

फोर्टी ने यूआईटी अधिकारियों से की अस्थायी चौराहे की मांग

BY — November 29, 2016

मादड़ी अंडर पास का काम जोरों पर, फोर्टी के आव्हान पर शुरू हुआ काम, मार्च तक पूरा होगा काम

291103उदयपुर। मादड़ी अंडरपास के जोर-शोर से चल रहे काम के दौरान पास ही स्थित एक अन्य अंडरपास पर वाहनों की आवाजाही से आए दिन लगने वाले जाम और होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए फैडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज (फोर्टी) की मांग पर यूआईटी अधिकारियों ने मंगलवार को क्षेत्र का दौरा किया। उल्लेखनीय है कि फोर्टी ने जिला कलक्टर से क्षेत्र में अस्थायी चौराहा बनाने की मांग की थी।

फोर्टी के संभागीय अध्यक्ष प्रवीण सुथार ने बताया कि मादड़ी अंडरपास का काम शुरू होने के दिन से ही इंडस्ट्रीयल एरिया वाले अंडरपास पर आए दिन जाम लगना, छोटी मोटी दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है। जाम के कारण वाहन चालकों ने हाइवे पर बीच बीच में रोड़ काटकर अपनी सुविधानुसार पगडंडियां बना ली जिससे दुर्घटनाएं होने लगी।
सुथार ने यूआईटी के अधीक्षण अभियंता आर आर हुड्डा को निरीक्षण के दौरान बताया कि यहां अस्थायी चौराहे की नितांत आवश्यकता है। इस पर हुड्डा ने मादड़ी अंडरपास और इंडस्ट्रीयल एरिया अंडरपास के बीच अस्थायी चौराहा बनाने पर सहमति जताते हुए इस सम्बन्ध में जल्द ही कार्रवाई का आष्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद भगवती लाल सुथार, ग्रामवासी पन्नालाल चौधरी, अधिशासी अभियंता गेहरीलाल शर्मा, कनिष्ठ अभियंता तरूण आदि भी मौजूद थे।
सुथार ने बताया कि आधुनिक राजस्थान के निर्माता राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोहनलाल सुखाड़िया के ड्रीम प्रोजेक्ट मादड़ी इंडस्ट्रीयल एरिया को बदहाल स्थिति से उबारने की आवश्य कता है। मादड़ी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण यहां के उद्यमी कलड़वास जाने में ज्यादा रूचि रखते हैं जबकि वह यहां से दूर है और मादड़ी इंडस्ट्रीयल एरिया यूआईटी के अधीन होते हुए भी यहां का विकास अवरूद्ध है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply