वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण 12 से

BY — November 29, 2016

trainingउदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन संस्थान में सीनियर सिटीजन गोल्डनशेक कम्प्यूटर क्लब द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 30 दिवसीय शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण शिविर 12 दिसम्बर से प्रारम्भ होगा।

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अचना गोलवलकर ने बताया कि इस शिविर में बेसिक कम्प्यूटर कोर्स के साथ ई-टिकिटिंग, ई-बैंकिग, ऑनलाईन फॉर्म भरना, ई-कॉमर्स, सोशल मीडिया व नेटवर्किंग इत्यादि विषयों पर प्रशिक्षण सैद्धान्तिक एवं प्रायोगिक माध्यम से जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा अब तक 887 वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस वर्ष प्रथम बार महिलाओं को भी प्रशिक्षण में सम्मिलित किया गया है। इस निःशुल्क शिविर में सीनियर सीटीजन, महिलाएं अपना रजिस्ट्रेशन 10 दिसम्बर तक करवा सकती है। रजिस्ट्रेशन हेतु मोबाईल नं. 9414169586 पर सम्पर्क कर सकते है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *