Header Banner

लेकसिटी मॉल में शॉप एण्ड विन फेस्टिवल 7 से

BY — December 5, 2016

051203उदयपुर। लेकसिटी मॉल प्रबंधन की ओर से पहली बार आमजन के लिए सर्दी एवं आने वाले समय में क्रिसमस के मौके पर खुशियों की सौगात देने के लिए 7 दिसम्बर से 35 दिवसीय शॉप एण्ड विन कार्निवल विन्टर फेस्टिवल अशोकनगर स्थित लेकसिटी मॉल में शुरूआत होने जा रही है। जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता के साथ-साथ आमजन के मनोरंजन के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

मॉल के दीपेश भारद्वाज ने प्रेस वार्ता में बताया कि यूनिक आर्ट इवेन्ट्स के तत्वावधान में 7 दिसम्बर से होने वाले इस फेस्टिवल में कोई भी व्यक्ति, महिला या बालक हर प्रतियोगिता में निःशुल्क भाग ले सकता है। प्रत्येक दिन अलग-अलग प्रकार की प्रतियोगिता होगी जिसमें विजेता को हाथों-हाथ पुरूस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 35 दिनों में फैन्सी ड्रेस, फैशन शो, जुम्बा, पपेट शो, ड्राईंग, तम्बोला या हाउजी, कोमेडी शो, स्केटिंग, लाइव बैण्ड, ट्रेज़र हण्ट, सेल्फी कोन्टेस्ट, मिमिक्री, बैलून ब्रस्ट, सिंगिंग, मॉडलिंग, केरम, चेस, बॉलीवुड डांस, टैटू, मेहन्दी, पावर लिफ्टिंग, बेस्ट ऑउट ऑफ वेस्ट, रेपिड फायर सहित अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगें।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply