Header Banner

सिटी पैलेस के वार्षिक कैलेण्डर का लोकार्पण

BY — December 12, 2016

121202उदयपुर। एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के चेयरमैन एवं महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी अरविन्द सिंह मेवाड़ ने सिटी पैलेस के शंभूनिवास पैलेस में पैलेस के वार्षिक कैलेण्डर शिशोदवंश के शिरोधार्य दस सद्गुण आदर्श 2017 का लोकार्पण किया।

महाराणा मेवाड़ हिस्टोरिकल पब्लिकेशन्स ट्रस्ट के प्रबंधक गिरिराज सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 के वार्षिक पैलेस कैलेण्डर के प्रथम पृष्ठ पर श्री एकलिंगनाथजी, वरदायक महर्षि हारीत राशि, बाणमाता कुलाम्बा, पर्वाणित्रीणिसूत्रे, यजुरितिनिगमो, मेदपाटेश्वरत्वं, बप्पोमूलनरेशो, द्विजसुरभिदया, वैजवापायगौत्रं, चित्रोद्रिर्मूलभूमि के रंगीन चित्र प्रकाशित गए है। महाराणा मेवाड़ हिस्टोरिकल पब्लिकेशन्स ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित इस कैलेण्डर के अंत में देव श्री एकलिंगो, हारीत राशि गुरू, बाणमाता कुलाम्बा, पर्वाणित्रीणिसूत्रे, यजुरितिनिगमो, मेदपाटेश्वरत्वं, बप्पोमूलनरेशो, द्विजसुरभिदया, वैजवापायगौत्रं, चित्रोद्रिर्मूलभूमि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रकाशित की गई है। कैलेण्डर के बारह महीनों के पृष्ठ पर कविवर पंडित नरेन्द्र मिश्र जी की ओजस्वी कविताओं को भी प्रकाशित किया गया है। गिरिराज सिंह ने बताया कि कैलेण्डर में प्रकाशित चित्र एवं आलेख के विषयवस्तु के लिए पुस्तक एकलिंग माहात्यम्, एकलिंग पुराणम्, राजप्रशस्ति महाकाव्यम्, गीतगोविन्द (रसिकप्रिया टीका) तथा भगवान एकलिंग और हारीत से संदर्भ लिया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply