Header Banner

विद्यापीठ की उन्नति के लिए हरसंभव सहायता : किरण

BY — December 12, 2016

विद्यापीठ में उच्च शिक्षा मंत्री का स्वागत

121201उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को राजस्थान सरकार में नवनियुक्त उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वसरी के पहली बार उदयपुर आगमन पर विश्वेविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

प्रो. सारंगदेवोत ने मंत्री किरण माहेष्वरी को पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं मेवाड़ की आन बान की शान चुनड़ी ओढ़ा कर भव्य स्वागत किया गया। संक्षिप्त उद्बोधन में माहेष्वरी ने विद्यापीठ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यापीठ की उन्नति के लिए हरसंभव सहायता के लिए तत्पर रहेगी। स्वागत के बाद विद्यापीठ के सभी कार्यकर्ताओं ने बारी बारी माहेश्व री को माला पहना कर स्वागत किया। इस अवसर प्रो. जीएम मेहता, प्रो. सीपी अग्रवाल, डॉ. मनीष श्रीमाली, डॉ. रचना राठौड़, भवानीपाल सिंह सहित विभागाध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply