Header Banner

नशामुक्ति के लिए चेतना रैली निकाली पुलिस ने

BY — December 10, 2016

Police_capउदयपुर। युवाओं में नशे की लत को रोकने के लिए नशे के आदी युवाओं का पुनर्वास करने हेतु शनिवार को जागरुकता रैली उदयपुर पुलिस द्वारा अलंकार फाण्डेशन व शहर के नागरिकों के सहयोग से निकाली गई।

रैली को पुलिस अधीक्षक ने सुबह 11.30 बजे झण्डी दिखा कर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया जो देहलीगेट, बापू बाजार, सूरजपोल होते हुए टाउनहॉल पहुंची। पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जिला), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), शहर के समस्त वृताधिकारी, रिजर्व पुलिस लाईन उदयपुर के जवान, लेडी पेट्रोलिंग टीम, शहर के प्रबुद्ध नागरिक, शहर के आर्ट्स कॉलेज, साइंस कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज, मीरा कन्या महाविद्यालय, निम्बार्क कॉलेज, आरएमवी विद्यालय आदि विभिन्न कॉलेजों एवं स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। युवाओं को नशे का सेवन नहीं करने हेतु प्रेरित किया गया। शहर के विभिन्न इलाकों में बैनर व होर्डिग लगाकर तथा संदेशों के जरिये भटके हुए युवाओं को पुनर्वास हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply