Header Banner

सखी क्लब ने मनाया क्रिसमस पर्व

BY — December 20, 2016

उदयपुर। सखी क्लब मितवा सोसायटी ने आज सौ फीट रोड़ स्थित चावला रेस्टोरेंट में क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास से मनाया।

क्लब संरक्षक कविता मोदी ने बताया कि पूरे विश्व में सर्वाधिक लोगों द्वारा मनाये जाने वाला यह त्यौहार सर्व, धर्म एवं मैत्री का संदेश देता है। सचिव शिल्पी गुप्ता ने सभी सदस्यों के तिलक लगाकर, कैप एवं फ्रेंडशीप बैंड पहनाकर स्वागत किया।
क्लब अध्यक्ष संध्या नाहर ने इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम के साथ अनेक मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित सभी का मनोरंजन किया। इस अवसर पर सभी सखियों  ने शहर को प्रदुषण मुक्त रखने के लिए पॅालीथिन का उपयोग नहीं करने की शपथ ली।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply