Header Banner

आचार्य ने आगम भक्ति के विभिन्न प्रकल्पों की शुरूआत

BY — January 1, 2017

उदयपुर। श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमर्गीय जैन महिला समिति की क्षेत्रीय बैठक आज समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुद सिपानी के मुख्य आतिथ्य में हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए कहा सिपानी ने कहा कि आचार्य रामेश समाज के सभी श्रावक-श्राविकाओं को ज्ञानवान एवं क्रियावान बनाना चाहते है इसके लिए उन्होंने आगम भक्ति के विभिन्न प्रकल्पों की जो शुरूआत की है, हम सभी को उनका अनुसरण करना चाहिये। बैठक में आचार्य द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने का आव्हान किया गया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजू सिंघवी ने मेवाड़़ क्षेत्र की सालाना रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में कर्नाटक से आयी मंजू खारीवाल ने उत्क्रान्ति विवाह के बारें में जानकारी दी। हावड़ा की मंजू डागा ने परिवाराजंली कार्यक्रम के बारें में बताया। प्रारम्भ में मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकरिणी सदस्या डॉ. नलिनी लोढ़ा, रजनी नाहर, कल्पना सुराणा, मंजू गांग सहित 250 से अधिक सदस्याएं मौजूद थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply