आठ संतों के मंगलपाठ श्रवण कर किया नववर्ष का आगाज

BY — January 1, 2017

उदयपुर। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा द्वारा नववर्ष के उपलक्ष्य में वृहद् मंगलपाठ का आयोजन आदिनाथ नगर में शासनश्री मुनि रवीन्द्र कुमार, मुनि धर्मेश कुमारएवं तपोमूर्ति मुनि पृथ्वीराज आदि आठ सन्तों के सानिध्य में आयोजित किया गया।

शासनश्री मुनि रवीन्द्रकुमार ने उपसर्ग हर स्त्रोत, मुनि धर्मेशकुमार ने नमस्कार महामंत्र, तपोमूर्ति मुनि पृथ्वीराज ने लोगस्स पाठ, डॉक्टर मुनि विनोदकुमार ने आत्मरक्षा कवच सूत्र, मुनि यशवंतकुमार एवं मुनि दिनकर ने सुखशान्तिवर्द्धक मंत्र, रिद्धि-सिद्धिदायक मंत्र, सर्वग्रहशान्ति मंत्र, रोग निवारक मंत्र, विघ्ननिवारण मंत्र, तांत्रिक उपद्रव शांति मंत्र, दैविक उपद्रव शान्ति मंत्र, मंगलभावना मंत्र, पार्शवस्तुति मंत्र का जाप करवाया। मुनि अतुलकुमार एवं मुनि शान्तिप्रिय ने आत्मविश्वास मंत्र के रूप में भिक्खु स्याम- भिक्खु स्याम का मंत्र जाप करवाया। शासनश्री मुनि रवीन्द्रकुमार ने वृहद् मंगलपाठ फरमाया। सभाध्यक्ष सूर्यप्रकाश मेहता ने श्रावक-श्राविकाओं के साथ मुनिवृन्दों को सामूहिक वंदना की एवं सभा उपाध्यक्ष सुबोध दुगड़ ने मुनिवृन्दों के प्रति श्रावक-श्राविकाओं के साथ कृतज्ञता ज्ञापित की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *