Header Banner

11 वांछित अपराधियों की धरपकड़

BY — January 5, 2017

उदयपुर। वांछित अपराधियों की धरपकड़ के चलते प्रतापनगर थाना क्षेत्र में 11 जनों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र गोयल के निर्देश पर एएसपी शहर सुधीर जोशी एवं वृताधिकारी पूर्व भगवत सिह हिंगड़ के निर्देशन मे थानाधिकारी प्रतापनगर महिपाल चौधरी के नेतृत्व में पुलिस थाना प्रतापनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने धोखाधडी, बलवा, मारपीट एवं एनआई एक्ट में लम्बी अवधि से फरार स्थायी वांरटी पूरण तेली, गणेशलाल डांगी, वांछित रोशननाथ कालबेलिया, मेहराज खान, राजेश लोहार, राजेन्द्र माली, दिनेश साहू, पुष्कर रजक, मांगी लाल डांगी, अविनाश घारू तथा निसार मोहम्मद पिता आजाद खां को गिरफ्तार किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply