Header Banner

‘पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट एवं भारत स्वाभिमान का स्थापना दिवस

BY — January 5, 2017

उदयपुर। दिव्य  योग मंदिर ट्रस्ट , पतंजलि योगपीठ ट्रस्टथ, भारत स्वावभिमान के स्थालपना दिवस पर सेवा साधना एवं संघर्ष के गौरवशाली 22 वर्ष पूर्ण होने पर सभी गुरू भाई–बहनों ने ग्राम खेमली, के राजकीय माध्य्मिक विधालय प्रांगण में सभी ग्राम वासियों को योग, प्रायाणम करवा कर वैदिक रीति से समारोह को यज्ञ-हवन के साथ पूर्ण किया।

योग प्रचारिका अनिता पालीवाल ने बताया कि समारोह का आगाज योगाभ्यासस से प्रात: 7 बजे योगाभ्या स से किया गया। योग कक्षा के बाद मण्डआल प्रभारी मांगीलाल जैलिया ने सभी गुरू भाई –बहनों से संगठन की गतिविधयों का जायजा लेते हुए संगठन की कार्य दिशा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संगठन के युवा प्रभारी ग्रामीण किशोर, पतंजलि योग समिति ग्रामीण प्रभारी गुलाब सिंह राव, किसान पंचायत ग्रामीण प्रभारी हीरालाल सुथार योग शिक्षक मोहनसिंह शक्ताववत, गिरिराज पालीवाल उपस्थिकत थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply