महिला सशक्तीकरण से जुड़ी गुटरुँ गुटरगूँ पर चर्चा

BY — January 23, 2017

उदयपुर। महिला सशक्तीकरण और स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी फिल्म गुटरुँ गुटरगूँ की अभिनेत्री अस्मिता शर्मा ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ टॉक शो का आयोजन किया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. नवीन नंदवाना सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने बताया कि टीवी धारावाहिक प्रतिज्ञा, लाडो और बालिका वधू जैसे चर्चित सीरीयल्स में भूमिका अदा कर चुकी कलाकारा ने उनकी फिल्म गुटरुँ गुटर गूँ के अंश दिखाते हुए वर्तमान परिदृश्य में महिला सशक्तीकरण और स्वच्छ भारत अभियान के संबंध में अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि आज भी देश में ऐसे कई घर हैं जिनमें शोचालय नहीं बने हैं। उन घर की महिलाएँ आज भी अपनी नित्य की जरूरतों के लिए परेशान हैं। फिल्म का उद्देश्य उन्हीं महिलाओं के हक में आवाज उठाते हुए शौचालय निर्माण व उपयोग की जागरुकता बढ़ाने के साथ-साथ महिला सशक्तीकरण की प्रक्रिया को गति प्रदान करना है।
विश्वविद्यालय की अधिष्ठाता स्नातकोत्तर अध्ययन प्रो. सीमा मलिक ने मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि ऐसी फिल्में एक नई सोच की शुरूआत करती है। युवा पीढ़ी में संदेश पहुँचाने के लिए ये प्रभावी माध्यम है। आज हम किसी भी तरीके से विदेशों से कम नहीं है। मात्र दो ही प्रमुख चीजें ऐसी है जिसमें आज हमें बदलाव करने की जरूरत है और वे हैं- सफाई व ट्राफिक रूल्स की अनुपालना। उन्होंने बताया कि फिल्म जनजागरण का सशक्त माध्यम होती है और यह फिल्म निश्चय ही अपने उद्देश्य में सफल होगी।
अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. ईशाक मोहम्मद कायमखानी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान वास्तव में राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाने का अभियान है। शौचालय निर्माण व उपयोग की आदत डालकर हम स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत का निर्माण कर सकते हैं।
कार्यक्रम में डॉ. नीतू परिहार, डॉ. तरुण पालीवाल, डॉ. शाहीद परवेज, छात्र संघ अध्यक्ष जितेश खटीक, महासचिव हिमांशु जैन, मुकेश शर्मा, सिंधु, जीत, अभिषेक एवं ऋतेश आदि उपस्थित थे। संचालन डॉ. नवीन नंदवाना ने किया और आभार प्रोक्टर डॉ. आशीष सिसोदिया ने व्यक्त किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *