Header Banner

पेसिफिक फैकल्टी ऑफ़ कम्प्यूटर एप्लिकेशन में नेटबैंकिंग पर कार्यशाला

BY — February 2, 2017

उदयपुर। पेसिफिक फैकल्टी ऑफ़ कम्प्यूटर एप्लिकेशन महाविद्यालय द्वारा महाविद्यालय परिसर में वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत कैश लेस ट्रांसक्शन के बारे में चर्चा की गई।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर दिलेंद्र हिरन ने बताया कि कार्यशाला के संयोजक दिव्या शेखावत और शालू दाधीच द्वारा विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को ई-बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, भीम एवं पेटीएम एप, पीओएस मशीन एवं कैश लेस पर्चेज़िंग के बारे में तकनीकी जानकारियां देते हुए सावधानियां बताई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक अशैक्षणिक स्टाफ, विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यशाला में जानकारी दी की भविष्य में सभी लेन देन कैश लेस होगी। ऐसी व्यवस्था सरकार कर रही है। अतः समय रहते हमें इनके बारे में सीखना चाहिए तथा हम सभी का दायित्व है कि प्रत्येक सदस्य कम से कम दस अन्य लोगों को इनकी जानकारी से अवगत करवाएं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply