Header Banner

प्रसुति रोगों में प्रभावी प्रोस्ट्रागिलेन्डिग

BY — February 2, 2017

उदयपुर। प्रसूति रोगों में प्रोस्ट्रागिलेन्डिग ज्यादा प्रभावी साबित हुई है। यह बात पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.राजरानी शर्मा ने कही।

अखिल भारतीय स्त्री एवं प्रसुति कॉग्रेस की गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित गायनोकालॅाजी कॉग्रेस में आमंत्रित गेस्ट स्पीकर डॉ. राजरानी ने प्रोस्ट्रागिलेन्डिग ड्रग पर रिसर्च पेपर में कहा कि प्रसूति रोगों में पुरानी ड्रग की तुलना में प्रोस्ट्रागिलेन्डिग ज्यादा चमत्कारी एवं उन्नत दर्जे की ड्रग साबित हुई है। इस ड्रग नें प्रसुति रोगों के निदान में एक नया आयाम स्थापित किया है। इस अवसर पर डॉ.राजरानी शर्मा को प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अरूल कुमार ने सम्मानित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply