Header Banner

कोलाज एवं पोस्टर मेकिंग में झलका पर्यावरण संरक्षण

BY — February 14, 2017

सांस्कृतिक समारोह EINLOGGEN का दूसरा दिन

उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक कम्प्युटर एण्ड आईटी विभाग की ओर से इनोलेजन के दूसरे दिन एनसीए, डीसीए एवं पीजीडीसी के छात्र छात्राओं ने कोलॉज एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में स्वच्छ भारत, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओं, बेटी पढाओं, सडक सुरक्षा सहित सामाजिक कुरितियों पर आधारित संदेश दिया।

प्रभारी डॉ. दिनेश श्रीमाली ने बताया कि महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ चढकर हिस्सा लिया। समारोह का 23 फरवरी को समापन होगा जिसमें पांच दिवसीय प्रतियोगिता में विजयी रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा। इस अवसर पर डॉ. गौरव गर्ग, भगवती लाल श्रीमाली, बहादुर सिंह राणावत सहित कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply