Header Banner

फिजियोथेरेपी के लिए डॉ. मेहता को विशिष्ट सेवा पदक

BY — February 14, 2017

उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक फिजियोथेरेपी विभाग के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र मेहता को फिजियोथेरेपी शिक्षा क्षैत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

रांची के राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईसेंज सभागार में आयोजित 55वीं अन्तर्राष्ट्रीय इण्डियन एसोसिऐशन ऑफ फिजियोथेरेपीस्ट की अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के समारोह में झारखण्ड के पुर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्री हेमन्त सोरेन, झारखण्ड के चिकित्सा सचिव सुधीर त्रिपाठी, विधानसभा रांची से विधायक जीतू राम ने विशिष्ट सेवा पदक 2017 प्रदान किया। यह पुरूस्कार प्रतिवर्ष इण्डियन एसोसिऐशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा फिजियोथेरेपी क्षैत्र में विशिष्ट कार्य हेतु दिया जाता है। समारोह के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि झारखण्ड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्म व विशिष्टर अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा थे। उक्त अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में लगभग 1000 प्रतिभागियों ने भाग लिया तथा लगभग 200 प्रतिभागियों ने शोधपत्रों का वाचन किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply