Header Banner

पेसिफिक में कम्प्यूटर कार्यशाला आरम्भ

BY — February 20, 2017

उदयपुर। पेसिफिक कॉलेज ऑफ़ फिजिकल एज्यूरकेशन में बीपीएड के छात्र-छात्राओं के लिए कम्प्यूटर के आधारभूत ज्ञान के सम्बन्ध में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि निदेशक खेलशंकर व्यास तथा विशिष्टआ अतिथि दिलेंद्र हिरण व डॉ. जोगेंद्र सिंह थे। व्यास ने छात्रों को वर्तमान में हमारे जीवन में कम्प्यूटर की आवश्यकता तथा भूमिका के बारे में बताया तथा छात्र छात्राओं को इसकी उपयोगिता के बारे में बताया। कार्यशाला मनीष मेनारिया (FCA) ने ली जिसमें छात्रों को आज माइक्रोसॉफ्ट (टूल) डोज टूल, बर्न टूल, स्पंज टूल, शारपन टूल, स्मज टूल के बारे में बताया गया। शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. बीके चौधरी, जीतेन्द्र सिंह, नवीन शर्मा उपस्थित थे। आभार डॉ. सीमा गुर्जर ने व्यक्त किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply