Header Banner

भाकपा-माले ने मांगों को लेकर निकाली रैली

BY — February 20, 2017

उदयपुर। भाकपा (माले) की ओर  से उदयपुर में आज जनहित के मुद्दों पर रैली निकाल कलेक्टर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें पार्टी राज्य महासचिव महेंद्र चौधरी और जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (JNUSU) की पूर्व अध्यक्ष और आइसा नेशनल प्रेसिडेंट सुचेता डे ने भागीदारी की।

प्रदर्शन में मनेरगा को लागू करना और बलात्कारी आरोपी सती की चोरी पंचायत, सलूम्बर तहसील के सरपंच उदयलाल को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। राजस्थान की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, जन समस्याओ और आपराधिक तत्वों को सोची समझी नीति के तहत राजनीतिक सरक्षण देने के खिलाफ पार्टी के द्वारा कल यह  धरना प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों की तादाद में सलूम्बर, सराड़ा, उदयपुर शहर की बस्तियों, मावली और दूसरे इलाके से लोगों ने भागीदारी की। रैली के रूप मे नारे लगाते हुए पार्टी के कार्यकर्ता टाउन हॉल से शुरु करके सूरजपोल, बापू बाज़ार, देहलीगेट होते कलेक्टर कार्यालय पर पहुचे और धरना प्रदर्शन किया। सभा को महेंद्र चौधरी, प्रोफेसर हेमेन्द्र चंडालिया, दिल्लीध से कार्यक्रम के लिए आयी आइसा रास्ट्रीय अध्यक्ष और जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (JNUSU) की पूर्व अध्यक्ष सुचेता डे आदि ने संबोधित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply