Header Banner

होली स्नेह मिलन पत्र का अनावरण

BY — March 3, 2017

उदयपुर। भैरोंसिंह शेखावत जागृति मंच द्वारा 19 मार्च को होने वाले होली स्नेह मिलन निमंत्रण पत्र का अनावरण भूपाल नोबल्स संस्थान के पूर्व प्रबंध निदेशक तेजसिंह बांसी, मुख्य समन्वयक मांगीलाल जोशी, व.उपाध्यक्ष रोशनलाल जैन, महामंत्री दिलीप सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष शंभुसिंह राठौड एवं संगठन महामंत्री किरणचन्द्र लसोड़ के कर कमलों से समारोहपूर्वक हुआ।

प्रचार प्रसार मंत्री डॉ. विक्रम मेनारिया ने बताया कि होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऐसे समर्पित एवं कर्मठ लोग जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी को हमेशा तन-मन-धन से सींचा है लेकिन उदयपुर में व्यक्तिवादी विचारधारा हावी होने के कारण उन लोगों को दरकिनार रखा जाता है ऐसे समस्त अनुभवी, ऊर्जावान, निष्ठावान कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर चर्चा करके पार्टी संगठन को मजबूत करना है। मुख्य समन्वयक मांगीलाल जोशी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में आगामी चुनावों में पुनः भाजपा की सरकार बने, इससे सम्बन्धित रणनीति बनाई जायेगी एवं विस्तार से कार्य किया जायेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply