Header Banner

पेसिफिक में फार्मेसी में उद्यमिता पर कार्यशाला

BY — March 3, 2017

उदयपुर। पेसिफिक यूनिवर्सिटी के फार्मेसी कॉलेज द्वारा 3 मार्च को फार्मेसी में उद्यमिता पर एक दिवसीय कार्यशाला पेसिफिक कॉलेज में आयोजित हुई। कार्यशाला को उदयपुर के विज्ञान एवं तकनीकी विभाग द्वारा प्रायोजित किया गया।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्रोफेसर महिमा बिरला, डॉ उदिची कटारिया व पीयूष जवेरिया थे जिन्होंने एंटप्रन्योरशिप की व्यापकता, लक्ष्य तथा आवेदन प्रक्रिया के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। कार्यशाला में उदयपुर के विज्ञान व तकनीकी विभाग के प्रोजेक्ट ऑफिसर मनीष जैन ने स्टार्ट-अप के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त कार्यशाला में डॉ इंद्रजीत सिंघवी, डॉ. मृनाल शिरसत व डॉ. जयेश द्विवेदी लिखित हैंडबुक ऑफ रेमिडियल बायोलोजी का विमोचन किया गया। कार्यशाला के आयोजक चेयरमेन इंद्रजीत सिंघवी थे। अंत में धन्यवाद कार्यशाला कॉर्डिनेटर डॉ. जयेश द्विवेदी ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply