विद्या प्रचारिणी सभा : नई कार्यकारिणी का कार्यभार समारोह

BY — March 4, 2017

उदयपुर। विद्या प्रचारिणी सभा भूपाल नोबल्स संस्थान की नव कार्यकारिणी 2017-20 के गणमान्य पदाधिकारियों ने संस्थान परम्परानुसार संस्थान परिसर में स्थापित देवस्थानों के दर्शन व मार्ल्यापण कर वि.प्र.सभा कार्यालय में दोपहर 12.15 बजे पदभार ग्रहण किया।

नव निर्वाचित कार्यसमिति के कार्यवाहक अध्यक्ष राजराणा गुणवन्तसिंह झाडोल, उपाध्यक्ष भेरूसिंह निम्बाहेड़ा, मंत्री डॉ. महेन्द्रसिंह आगरिया, संयुक्त मंत्री महाराज शक्तिसिंह कारोही, उपमंत्री एवं प्रबन्ध निदेशक मोहब्बतहसंह रूपाखेड़ी, वित्तमंत्री डॉ दरियावसिंह आमदला कार्यसमिति सदस्य- ठा. बलवन्तसिंह शिशवी, कु. राजेन्द्रसिंह ताणा, महेशचन्द्र सिंह रूपनगर, मूलसिंह झीलवाडा, पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी कुलदीपसिंह ताल एवं भूतपूर्व छात्रसंघ के अध्यक्ष डॉ. युवराजसिंह झाला का विप्रसभा के सदस्यगण समस्त विश्वविद्यालय ईकाई प्रधान एवं स्टाफ द्वारा मार्ल्यापण कर स्वागत किया। प्रबन्ध निदेशक मोहब्बतसिंह रूपाखेड़ी ने कहा राजस्थान के दक्षिण अंचल की गुणवत्ता को वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बनाने हेतु पूर्व के संस्था सेवको एवं संस्थापको की भावना अनुसार कार्य कर शिक्षा सेवा में हम सभी कार्यसमिति सदस्य पूर्ण परिश्रम से लक्ष्य निहित विकास करेगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *