Header Banner

वरिष्ठजनों ने खेली फाग उत्सव संग होली

BY — March 6, 2017

उदयपुर। माहेश्वरी महिला गौरव संस्थान की ओरियंटल पेलेस रिसोर्ट में वरिष्ठ महिला-पुरूषों ने फाग उत्सव संग होली खेल कर इस त्यौहर को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

संस्थान की सचिव आशा नरानीवाल ने बताया कि वरिष्ठजनों ने फूलों एवं हर्बल रंगों के साथ होली खेली। इस अवसर पर  होली से संबंधित विभिन्न प्रकार के  खेल एवं हाउजी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी महिला-पुरूषों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
अध्यक्ष सरिता न्याती ने बताया कि मुख्य अतिथि डॉ. आरपी नरानीवाल, रमेश मोहता, संरक्षक जनक बांगड़, कौशल्या गट्टानी सहित अनेक सदस्याएं उपसिथत थी। इस अवसर पर समारोह को श्रद्धा गट्टानी ने भी संबोधित किया। प्रतिभागियों को पुरूस्कृत भी किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply