Header Banner

आव्हान-2017 का समापन

BY — March 10, 2017

उदयपुर। पेसिफिक फेकल्टी ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन में त्रिदिवसिय वार्षिकोत्सव आव्हान-2017 का समापन किया गया जिसके अर्न्तगत विभिन्न प्रतियोगिताओं में खेल (चेस व केरम) व रंगोली, मेंहन्दी, क्राफ्टविला, वन मिनिट गेम शो, स्केचिंग, मास्टर सेफ, लोगो, ट्रेजरहन्ट, स्केचिंग और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ डॉ. हेमन्त कोठारी डीन पीजी, पीआईएम निदेशक महिमा बिड़ला, पीआईटी निदेशक पीयूष जावरीया और पीसीपीई के प्राचार्य डॉ. जोगेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे । इनके द्वारा सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया और भाषण में बच्चों की भागीदारी की सराहना की इसमे बीसीए व एमसीए के विद्यार्थियों ने बढ चढ कर प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरण किया गया।  इसमें महाविद्यालय के सभी अध्यापकगण वहॉ उपस्थित थे। महाविद्यालय के निदेशक डॉ. दिलेन्द्र हिरन द्वारा सभी संकाय सदस्यों व बच्चों का धन्यवाद दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply