Header Banner

गुप्ता मेडिकल प्रेक्टीशनर्स सोसायटी के सचिव

BY — March 11, 2017

लेप्रोस्कोपी एवं बेरियाट्रिक सर्जरी की दी जानकारी

उदयपुर। मेडिकल प्रेक्टीशनर्स सोसायटी की भुवाणा स्थित शर्मा हॉस्पिटल में हुई शाम आयोजित बैठक में अरावली हॉस्पिटल प्रा. लि. के निदेशक डॉ. आनंद गुप्ता को महासचिव चुना गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गई।

बैठक में डॉ. धवल शर्मा एवं डॉ. नेहा शर्मा ने शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद चिकित्सकों को लेप्रोस्कोपिक एवं बेरियाट्रिक सर्जरी में नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र शर्मा ने सोसायटी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेकर संगठन को मजबूत बनाने का आव्हान किया। महासचिव डॉ. आनंद गुप्ता ने कहा कि चिकित्सक नैतिकता के साथ अपनी मेडिकल प्रेक्टिस जारी रखें और उस पर अडिग रहें। वर्तमान परिस्थितियों के बीच सदस्यों में एकता जरूरी है। समारोह को डॉ. अनिल शर्मा एंव सीईओ डॉ. एसके गौतम ने भी संबोधित किया। अंत में धन्यवाद डॉ. गौतम ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply