Header Banner

बांठिया अध्यक्ष, नागौरी मंत्री

BY — March 31, 2017

उदयपुर। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक जिनालय समिति के चुनाव में समिति के अध्यक्ष के रूप में सुशील बांठिया एवं मंत्री के रूप में अशोक नागौरी को निर्वाचित किया गया।

समिति के विधान के अनुसार एवं रजिस्ट्रार के निर्देशानुसार चुनाव अधिकारी भंवरलाल मारू द्वारा प्रबन्ध कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न कराये गये। जिसमें सुशील बांठिया अध्यक्ष, चेतनलाल दोशी व उत्सवलाल जैन उपाध्यक्ष, अशोक नागौरी मंत्री, ईश्वरलाल मेहता कोषाध्यक्ष, चन्दरसिंह मेहता उप मंत्री, 94 वर्षीय चौथमल खमेसरा, गौतम गांधी, इन्द्रमल कांगटाणी, गजेन्द्र चौधरी, धनपाल जैन, अनिल भण्डारी, नितेश बापना व श्रीपाल गांधी कार्यकारिणी के रूप में सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply