फरहान का विज्जी ट्राफी में चयन

BY — March 31, 2017

उदयपुर। पेसिफिक महाविद्यालय के छात्र फरहान खान का बीसीसीआई द्वारा आयोजित विज्जी ट्राफी में चयन किया गया है। वेस्ट जोन इन्टर यूनिवर्सिटी भोपाल में ऑलराउंडर प्रदर्शन के आधार पर फरहान का चयन विज्जी ट्राफी के लिए किया गया।

विज्जी ट्राफी जो 6 अप्रेल तक मुम्ब।ई में आयोजित की जाएगी जिसको बीसीसीआई आयोजित करवाएगी। विज्जी ट्राफी में फरहान का पहला मैच ईस्ट जॉन एवं वेस्ट जॉन के मध्य होगा। वेस्ट जोन इन्टर यूनिवर्सिटी में फरहान खान को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया था। वह वर्तमान में भी विज्जी ट्राफी में वाईस कैप्टन की भूमिका निभाएंगे। विज्जी ट्राफी के प्रदर्शन के आधार पर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन किया जायेगा। विज्जी ट्राफी मंज चयन होने पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल के चेयरमैन शरद कोठारी ने बधाई दी व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *