Header Banner

स्टेट टूर्नामेंट में पवन का रिकॉर्ड

BY — April 13, 2017

100-200 मीटर रेस में बनाया रिकार्ड

उदयपुर। एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर की ओर से आयोजित प्रथम स्टेट लेवल टूर्नामेन्ट स्पदंन 2017 में पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल के एमबीबीएस तृतीय बर्ष के छात्र पवन चौधरी ने 100 मीटर एवं 200 मीटर की रेस में रिकार्ड बनातें हुए स्वर्ण पदक जीता।

पीएमसीएच के शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार वसीटा ने बताया कि पवन चौधरी ने 100 मीटर की रेस 10.8 सेकण्ड तो वही 200 मीटर की 23 सेकण्ड में पूरी करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल डॉ. एसएस सुराणा एवं डॉ.एस.के.मेहरा ने एमबीबीएस तृतीय बर्ष के छात्र पवन चौधरी को सम्मानित किया। इस स्टेट लेवल टूर्नामेन्ट स्पंदन 2017 में राजस्थान के सभी मेडिकल, डेन्टल एवं इंजिनियरिंग कॉलेजो के विधार्थीयो ने भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply