Header Banner

आखातीज पर महाकालेश्वर में होंगे कई धार्मिक अनुष्ठान

BY — April 25, 2017

ध्वजारोहण, सहस्त्रधारा अभिषेक, गंगा महाआरती के साथ मनेगा चतुर्थ पाटोत्सव

उदयपुर। यहां रानी रोड़ स्थित महाकालेश्वर मंदिर में स्वर्ण कलश एवं ध्वजा दंड स्थापना का छठा पाटोत्सव शुक्रवार को विविध पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाया जाएगा। इसके तहत ध्वजारोहण, सहस्त्रधारा अभिषेक, गंगा महाआरती एवं विशेष शिव पूजा अनुष्ठान होंगे।

सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रख्यात एवं प्राचीन शिवधाम महाकालेश्वर मंदिर में अभिजित मुहूर्त में स्वर्ण कलश पर स्थित ध्वजादंड पर निष्णात पंडितों के वेद पाठ के साथ ध्वजारोहण होगा। इसके पूर्व प्रातः 10 बजे से 101 वेद पाठी पंडितों द्वारा सस्वर रूद्र पाठ के साथ पवित्र एकादश नदियों के जल से भगवान महाकालेश्वर का अभिषेक किया जाएगा।
ध्वजारोहण के दौरान मंदिर प्रांगण में आयोजित हवन में शिवमंत्रों के साथ आहूतियां दी जाएगी एवं इसके पश्चात महाआरती की जाएगी। इसी क्रम में मंदिर के उत्तरी छोर पर स्थित फतह सागर किनारे स्थित अति प्राचीन गंगा घाट पर हरीओम महिला सत्संग मंडल द्वारा सैंकड़ों शिवभक्तों की उपस्थिति में गंगा महा आरती उतारी जाएगी। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर के अध्यक्ष तेज सिंह सरूपरिया एवं सचिव एडवोकेट चंद्रशेखर दाधीच ने बताया कि उपरोक्त आयोजन को लेकर एक पाटोत्सव महोत्सव समिति बैठक की गई। जिसमें इस कार्यक्रम का भव्य बनाने पर विचार विमर्श किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply