Header Banner

सेलिब्रेशन मॉल में बीबी की वाईन्स का लाइव शो

BY — May 14, 2017

उदयपुर. भुवाणा स्थित सेलिब्रेशन मॉल में चल रहे रेट्रो समर कार्निवल के तहत रविवार को    यू ट्यूब के सुप्रसिद्ध चैनल बी.बी. की वाईन्स के आर्टिस्ट भुवन बम ने उदयपुर राईट्स के साथ लाईव चैट शो किया।

उल्लेखनीय है कि बी.बी. की वाईन्स के यू ट्यूब पर लगभग 30 लाख फोलोअर्स है एवं अभी तक इनके सभी शो को लगभग 41 करोड़ व्यूज मिले हैं। शहर के युवा अपरान्ह 3 बजे से ही अपने चहेते आर्टिस्ट की एक झलक पाने को बेताब नजर आये और जैसे ही सायं लगभग 5 बजे भुवन बम मॉल में आये तो युवाओं ने खचाखच भरे पूरे मॉल को बी..बी.. बी..बी.. का नाम पुकार कर गूँजा दिया । इसके बाद रेट्रो थीम पर परफोरमेन्सेज शुरु हो गयी जिस पर वहाँ मौजूद सभी ने पुराने जमाने के गाने एवं डांस का भरपूर मजा उठाया। 10 जून तक आयोजित होने वाले समर कार्निवल में एक तरफ जहाँ बच्चों, युवाओं हेतु फन के साथ-साथ विशेष समर-क्लासेज में भाग लेकर स्किल्स डेवलप करने का मौका मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ अन्य सभी के लिये मनोरंजन और शॉपिंग की धूम चल रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply