Header Banner

शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 56 गिरफ्तार

BY — May 14, 2017

उदयपुर। शहर मे गुण्डे, बदमाशों, सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध आज पूरे शहर में एक साथ धरपकड़ का अभियान चलाया गया। इसमें विभिन्नो धाराओं में कार्रवाई कर 56 जनों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि एएसपी सुधीर जोशी के निर्देशन में डिप्टीी ईस्टस भगवत सिंह हिंगड़ एवं डिप्टी  वेस्टी गोपाल सिंह के नेतृत्व में शहर के 10 थाना क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इसमें एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 2 पुलिस उप अधीक्षक व 150 पुलिस जवानों के द्वारा संपादित किया गया।
सुरजपोल थाना क्षेत्र में संजय, जफर, जोगीवाडा निवासी भूपेन्द्र रावल पिता अर्जुन लाल रावल, नरेश नाथ, मो. ईशाक, ईमरान खान, शाहरूख खान, शहजाद खान, शाहरूख, सलमान हुसैन, सिदीक हुसैन, फिरोज उर्फ सोनी, तौसिन उर्फ नन्ना, शौकत हुसैन, फिरोज खान, ओमप्रकाश लौहार, सलमान खान, कालू खान, फिरोज खान, भूपालपुरा थाना क्षेत्र में रमेश वशिष्ठ , हिरण मगरी थाना क्षेत्र में किशन मीणा, सोनू सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अरबाज, मो. रिजवान को गिरफ्तार किया गया। सभी के विरूद्ध 2 दर्जन से अधिक चोरी, नकबजनी, अपहरण मारपीट आदि के प्रकरण दर्ज हैं। प्रताप नगर थाना क्षेत्र में पूरण सिंह, संजय शर्मा, रमेश, रघुवीर सिंह को धारा 151 में गिरफ्तार किया गया। धानमण्डी थाना क्षेत्र में शकील उर्फ मठ्ठा, मोहम्मद हुसैन, शम्भूलाल खटीक, राहुल खटिक, प्रकाश मीणा, ललित गमेती, रामप्रसाद विश्वाूस को गिरफ्तार किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply