पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण

BY — June 5, 2017

उदयपुर। उदयपुर जिला टेन्ट व्यवसायी समिति ने आज पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में अध्यक्ष सुधीर चावत के नेतृत्व में मींरा नगर स्थित महिला थाने के पास 78 नीम के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

समिति के महामंत्री सुनील हिंगड़ ने बताया कि इस अवसर पर महासचिव कमलेश पोखरना,कोषाध्यक्ष महेन्द्र जैन, उपाध्यक्ष कवंलजीतसिंह, कमल शर्मा, रमेश माली,दिनेश सुखवाल सहित करीब 100 सदस्यों ने इस कार्य में सहयोग किया। अध्यक्ष सुधीर चावत ने बताया कि इन पौधों के संरक्षण का कार्य भी समिति द्वारा ही किया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *