Header Banner

कोटड़ा में कैंसर जागरूकता अभियान

BY — June 6, 2017

उदयपुर। स्तन कैंसर जागरूकता के लिए 3 साल से कार्यरत नारित्व संस्थान द्वारा कोटड़ा में स्तन कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

संस्थान की निदेशिका ज्योति चौहान ने बताया कि कोटड़ा में हुए कार्यक्रम में 6 महिलाएं स्तन कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर की पाई गई। चौहान ने बताया कि नारित्व संस्थान ने ग्रामीण क्षेत्रों में समस्त महिलाओं की स्तन कैंसर स्क्रीनिंग एवं स्वयं स्तन परीक्षण का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि महिलाओं में कैंसर से होने वाली मृत्यु का सबसे बड़ा कारण स्तन कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर है। प्रारंभिक अवस्था में ही समय पर स्क्रीनिंग होने से इसका संपूर्ण इलाज संभव है एवं स्तन कैंसर से होने वाली मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। प्रत्येक महिला स्वयं स्तन परीक्षण द्वारा स्तन कैंसर के लक्षणों को पहचान कर इससे बच सकती है। इस हेतु नारित्व संस्थान द्वारा प्रत्येक ग्रामीण महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा एएनएम एवं अन्य महिलाओं को स्वयं स्तन परीक्षण की ट्रेनिंग दी जा रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply