Header Banner

आमजन को जीएसटी पर निशुल्क सलाह देंगे सीए

BY — June 6, 2017

उदयपुर। आगामी एक जुलाई से लागू होने वाले जीएसटी पर आमजन को निशुल्क सलाह एवं जानकारी देने के लिए आईसीएआई की उदयपुर ब्रान्च द्वारा जीएसटी सहायक डेस्क कार्यक्रम की शुरूआत बुधवार से की जाएगी।

डेस्क का उद्घाटन महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, वाणिज्य कर विभाग की उपायुक्त प्रज्ञा केवलरमानी एवं उत्पाद कर विभाग के पीके जैन करेंगे। ब्रांच चेयरमैन सीए अंशुल मोगरा ने बताया कि जीएसटी पर निशुल्क साह एंव जानकारी सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को सायं 5 से 7 बजे तक 30 सितम्बर तक देहलीगेट स्थित कन्ट्रोल रूम के सामने स्थित एसएमबी बिल्ड मार्ट सोल्यूशन पर दी जाएगी।
ब्रांच सचिव सीए विशाल मेनारिया ने बताया कि इस डेस्क का मुख्य उद्देश्य आमजन को जीएसटी की बेसिक जानकारी देने एवं उनकी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। इस डेस्क पर शहर के चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट एवं जीएसटी विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे, जो आमजन को निःशुल्क सलाह एवं जानकारी उपलब्ध करायेंगे। प्रत्येक सप्ताह इस डेस्क पर वाणिज्य कर विभाग, आयकर एवं उत्पाद कर विभाग के अधिकारी भी आमजन को सलाह देंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply