Header Banner

पानी निकासी नहीं होने से परेशान सूर्या एस्टेट निवासी

BY — June 6, 2017

उदयपुर। विभिन्न समस्याओं से गिरे हिरणमगरी से 11 स्थित सूर्या एस्टेट हाउसिंग सोसायटी के निवासी मुख्यतः सोसायटी में नाले का पानी भर जाने और उसकी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से परेशान से है। पिछले काफी समय से सुधार की गुहार लगा रहे निवासियों की सुनने वाला कोई नहीं है। सोसायटी ने प्रन्यास सचिव को ज्ञापन देकर इसका तुरन्त समाधान निकाले जाने की गुहार लगायी है।

सोसायटी निवासी यहां सड़कों के दुरस्त नही होने से भी परेशान है। निवासियों ने प्रन्यास सचिव को लिखे ज्ञापन मे कहा कि पानी के निकासी का स्लोप सहीं नहीं होने के कारण हर समय इस सोसायटी में पानी भरा रहता है। ज्ञापन में कहा गया कि सूर्या एस्टेट हाउसिंग सोसायटी और राजपूताना रिसोर्ट के बीच सतोरिया नाला गुजर रहा है जिसका कोई लिंक नहीं रखा है। इसे राजपूताना रिसोर्ट के पास गुजर रहे नाले से जोड़ा जाना चाहिये क्योंकि नाले के ओर फ्लो का पानी इस सोसायटी में हर समय भरा रहता है जिस कारण स्थानीय निवासी अपने घरों में भी सुरक्षित तरीके से नहीं जा सकते हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply