Header Banner

विधवा, परित्यक्ता महिलाओं को मिलेगी आर्थिक सहायता

BY — July 3, 2017

उदयपुर। अखिल भारतीय दिगम्बर दसा नरसिंहपुरा संस्थान द्वारा आज बांसवाड़ा के हाउसिंग बोर्ड कोलोनी स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में संस्थान के परम संरक्षक कुन्तीलाल जैन की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में समाज की 60 वर्ष पार विधवा,परित्यकता महिलाओं को समाज स्तर पर आर्थिक सहायता देने तथा उनका सम्मान करने का निर्णय लिया गया।

कुन्तीलाल जैन ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों,संरक्षक, राज्य प्रमुखों एवं अल्पसंख्यक,अन्तर्राष्ट्रीय सम्पर्क प्रमुख, चिकित्सा, शिक्षा, युवा एवं महिला, राजैनतिक प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय संयोजकों ने भाग लिया। बैठक में समाज गौरव रत्न से सम्मानित अशोक वोरा,राष्ट्रीय संगठन मंत्री तपन मेघावत एवं राष्ट्रीय मंत्री पारस जैन ने मातृशक्ति स्म्मान समारेाह आयोजित करने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पारीत किया गया।
बैठक में संस्थान के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक राजेश पंचोली,चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ऋषभ डवारा,शिखा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक प्रकाशचन्द्र भंवरा, राजनैतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक रमेशचन्द्र कोठारी, राष्ट्रीय प्रचार-प्रसार मंत्री,चेतन मुसलिया,राष्ट्रीय संास्कृतिक मंत्री रूपेश वोरा, राजसथान राज्य प्रमुख मयंक जैन ने अपने-अपने प्रकोष्ठों एवं निर्देशित दायित्वों के संबंध में विस्तृत काय योजना प्रस्तुत की।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि देश में प्रशासनिक एवं गैर प्रशासनिक, वैज्ञानिक जैसे उच्च पदों पर बैठे समाज के होनहार युवओं को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। चेतन मुसलिया ने प्रस्ताव रखा कि समाजहित में अनेक प्रकार की जानकारियां हासिल करने के लिए पदाधिकारियों को अन्तर्राष्ट्रीय भ्रमण पर जाना चाहिये जिसे बैठक में सर्वसम्मति से पारीत किया गया।
बैठक में राजस्थान संरक्षक राजमल गोदडोत,राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष राजमल कीकावत, राष्ट्रीय मंत्री रितेश नानी,राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कोठारी,सुमतिचन्द्र जैन सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन सुमतिचन्द्र जैन द्वारा किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply