Header Banner

एलपीएस के डॉ. अगवानी सम्मानित

BY — July 3, 2017

उदयपुर। उदयपुर सेवा समिति एवं उदयपुर मुस्लिम तनजीम की ओर से आयोजित एक समारोह में सामूहिक सर्वधर्म सम्मेलन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं सबका साथ-सबका विकास जैसे उद्देश्यों को आगे लेकर चलने वाले लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी के सदर डॉ. खलील अगवानी को सम्मानित किया गया।

समिति की ओर से डॉ. अगवानी द्वारा समाज में ओपन परीक्षा,निर्धन विद्यार्थियों की फीस, पुस्तकें, डेªस, मासिक इमदाद, सरकारी योजनाओं का लाभ, सिलाई, कुकींग, आट्स, क्राफ्ट्स, मेहंदी प्रशिक्षण, रमज़ान में इमदाद, मेडीकल केम्प्स, रक्तदान शिविर, उच्च शिक्षा में प्रवेश, कोचिंग, बेसिक कम्प्यूटर प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम आयोजित करने पर समारोह में महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा द्वारा अगवानी का सम्मान किया गया।इस अवसर पर अंजुमन सदर डॉ. खलील मोहम्मद, समिति के संरक्षक गणेश डागलिया, डॉ. खुर्शीद जफर जिलानी, डॉ. इकबाल सागर, मुश्ताक चंचल, फिरदौस खान, तनवीर चिश्ती सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply