Header Banner

बैंक ऑफ बड़ोदा ने पार्क के लिए दिए पन्‍द्रह हजार रुपए

BY — July 3, 2017

समिति ने किया पौधरोपण

उदयपुर। विवेक पार्क विकास समिति हि.म.से. 3 की ओर से आज पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों बैक ऑफ बड़ौदा के राजस्थान के मुख्य प्रबंधक नवीनचन्द्र उप्रेती, क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेन्द्र शर्मा, उप प्रबंधक हरीश पालीवाल, सेवानिवृत्त अधिकारी प्रकाश चन्द्र जैन ने पौधरोपण किया।

समिति अध्यक्ष तेजसिंह छाजेड़ ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पार्क के बारें में विस्तृत जानकारी दी। सचिव दिलखुश सेठ ने बताया कि पार्क में नियमित रूप से सामाजिक सरोकार की गतिविधियां आयोजित की जाती है। बैंक अधिकारियों ने समिति द्वारा पार्क के विकसित कने के संबंध में किये गये कार्यो की सराहना की तथा बैंक की ओर से पार्क के विकास कार्यों में सहयोग हेतु 15 हजार रूपये का चैक प्रदान किया गया।
समिति सदस्यों एमएल चौहान, मनमोहन भट्ट, देवराज शर्मा, प्रकाश व्यास, डॉ. एलएन दाधीच, बलवन्तसिंह तलेसरा, सम्पतराज चपलोत, मदन सियाल, नन्दकिशोर नेवटिया, सुशीला अग्रवाल, प्रवीण मारवाड़ी, भारती एवं पुष्पाबेन पटेल द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply