निरंतर योग करने से मिल सकती है रोगों से मुक्ति : अनिता

BY — July 7, 2017

उदयपुर। शहर के हिरण मगरी सेक्टर 4, आर्य समाज बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय उदयपुर में नि:शुल्क योग शिविर आयोजित किया गया।

आयोजक द्रोपदी ने बताया कि जिला योग प्रचारिका अनिता पालीवाल ने साधकों को विभिन्न यौगिक क्रियाएं, प्रायाणाम का अभ्यास कराया। शिविर में बालिकाओं को मार्गदर्शित करते हुए योगाचार्य अनिता ने योग का महत्व समझते हुए कहा कि आज अगर निरंतर ध्या न, योग एवं प्राणायाम किया जाय तो रोगों से मुक्ति मिल सकती है। स्वस्थ रहने के लिए जोगिंग से लेकर सूर्य नमस्कार एवं कठिन आसनों के प्रर्दशन के साथ ही छात्राओं को प्रतिदिन योग करने का संकल्प भी दिलाया।
विशिष्टा अतिथि राजकीय सेवा से सेवानिवृत प्राचार्या पुष्पाथ सिंधी ने अपने उद्बोधन में कहा की छात्राओं को योग आवश्याकता है योग से ही छात्राओं का सर्वांगीण विकास संभव है। छात्राओं के साथ-साथ समस्तव स्टॉतफ ने भी योग किया। इस अवसर पर नाजुक बंसाली, प्रेमलता मेनारिया, रेणू शर्मा, जयश्री मोड़, परमजीत, कुसुम पालीवाल, भरत मेनारिया, सीमा लोढ़ा, हेमलता नागदा सहित कई योग साधक उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *