Header Banner

पेसिफिक जॉब फेयर में युवाओं की आशाओं को लगे पंख

BY — July 7, 2017

उदयपुर। पेसिफिक विश्वविद्यालय में आयोजित जॉब फेयर में रोजगार पाने के इच्छुक युवक-युवतियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सुबह से ही रोजगार की तलाश में युवा अभ्यर्थी विश्वविद्यालय परिसर में मेला स्थल पर पहुंचने लगे थे।

आशा एवं उत्साह से भरे युवा अभ्यर्थियों ने अपनी रूचि अनुसार रोजगार मेले में भाग लेने आई कम्पनियों के स्टॉल पर आवेदन दिये। मेले में एम.बी.ए., बी.बी.ए., बी.टेक, बी.कॉम, बी.सी.ए., एम.एस.डब्ल्यू, होटल मैनेजमेंट, पोलिटैक्निक, मास कम्युनिकेशन आदि सभी विषयों में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए रोजगार के 800 से भी अधिक अवसर उपलब्ध कराये गए।
विश्वविद्यालय प्रोवोस्ट प्रो. महिमा बिड़ला ने बताया कि पेसिफिक विश्वविद्याल द्वारा 2008 से ही प्रतिवर्ष ऐसे रोजगार मेले आयोजित किए जाते रहे हैं ताकि कैम्पस प्लेसमेंट के दौरान नौकरी से वंचित रह जाने वाले छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय परिसर में ही रोजगार पाने का एक और अवसर मिल सकें। उन्होंने बताया कि मेले में आई.टी., बी.पी.ओ. के.पी.ओ, सॉफ्टवेयर डवलपमेन्ट मार्केटिंग, सेल्स, इन्शोरेन्स, एच.आर., बैकिंग, मीडिया आदि सभी क्षेत्रों की 15 कम्पनियों को आमंत्रित किया गया था। मेला संयोजक डा. नरेन्द्र चावड़ा ने जानकारी दी कि रोजगार मेले में प्रमुख रूप से ऐक्सिस बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक, ग्रेल्थ फ्रेश, आई.एफ.सी.आई. लि., होटल रमाडा, एडीको सोल्युशन्स, फ्युजन फर्स्ट, विजोर्बिट सॉफ्टवेयर, वी.सपोर्ट, पाइरोटेक, वोडाफोन, पालिसी बाजार डाट कॉम, एपीटोम आदि कम्पनियों ने भाग लिया। दिन भर चलें मेले में साक्षात्कार के पश्चात विभिन्न कम्पनियों द्वारा 164 अभ्यर्थियों का चयन किया गया जिन्हें अंतिम चरण की प्रक्रिया हेतु बुलाया गया है एवं कुछ अभ्यर्थियों को फाइनल प्रस्ताव भी प्रदान किए गए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply