Header Banner

गुरू पूर्णिमा पर शिक्षकों का सम्‍मान

BY — July 8, 2017

उदयपुर। माहेश्वरी महिला गौरव ने आज देवाली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरू पूर्णिमा पर 10 शिक्षकों का सम्मान कर इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

संस्था की सचिव आशा नरानीवाल ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उषा बोर्दिया, वरिष्ठ शिक्षक गोपीलाल चौबीसा,के साथ ही 10 अध्यापकों को उपरना ओढ़ाकार एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में संरक्षिका कौशल्या गट्टानी, अध्यक्ष सरिता न्याती, निर्मला काबरा, राजकुमारी, कला गट्टानी, रेणु मुन्दड़ा, रेखा, कविता, सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी। बच्चों ने कविता एवं भजनों के माध्यम से गुरू की महिमा बतायी। बच्चों को फल एवं मिठाई वितरित की गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply